Advertisement

जवां-जवां दिखना है तो खाएं यह 10 चीजें

क्या बढ़ती उम्र में भी आप जवान नजर आना चाहते हैं। अगर आपका जवाब हां में है, तो कुछ चीजों को अपनी दिनचर्या और खान-पान में शामिल करके, आप यह कर सकते हैं।
जी हां, हम आपको बता रहें हैं, उन चीजों के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप लंबे समय तक जवां नजर आ सकते हैं, और बढ़ती  उम्र के निशानों को कम कर सकते हैं। 
1 राजमा - राजमा में प्रेाटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में उर्जा के स्तर को बनाए रखने के साथ ही, दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होता है।
2 काबुली चना - काबुली चने में मौजूद प्रोटीन्स, दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा आपकी त्वचा और बालों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। 

3 मछली - यह विटामिन्स और ओमेगा 3 से भरपूर होती है, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही स्मरणशक्त‍ि को मजबूत बनाए रखती है। 
4 चुकंदर - चुकंदर में बीटाकैनि‍न नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। 





5 मशरूम - मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और इसमें विटामिन-ई के साथ ही सेलेनियम भी पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों से बचाने के साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। 
6 मूली - मूली में सल्फर पाया जाता है, जो त्वचा, बाल और हड्ड‍ियों को स्वस्थ रखता है। यह हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाह निकालने के साथ ही किडनी और लिवर की बीमारियों से आपकी रक्षा करता है।

8 स्ट्रॉबेरी -  इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो त्वचा को जवान दिखने में मदद करते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार के घाव को भरने में सहायक होते हैं। 
9 अंडा - अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसमें शरीर के आधारभूत ढांचे को बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं, जो त्वचा के साथ ह ही बालों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
10  जैतून - जैतेन के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा पर झुर्रियां नही पड़ने देता। इसके अलावा यह



Post a Comment

0 Comments